11 सितंबर को बीएसए कार्यालयों पर शिक्षामित्र सौंपेंगे अनुरोध पत्र:विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की मांग


आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 11 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध पत्र दिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी इस पत्र के माध्यम से शिक्षामित्रों को विभागीय विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की मांग करेंगे। 26 साल से विद्यालयों में दे रहे सेवाएं संगठन का कहना है कि शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में करीब 26 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से शिक्षण कार्य से जुड़े होने के बावजूद उन्हें विभागीय विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिला है। एसोसिएशन ने सरकार से इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षामित्रों की सेवा अवधि और विद्यालयों में उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल किया जाना चाहिए। संगठन ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षामित्रों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *