भक्ति और सेवा का संदेश:कानपुर में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निःशुल्क स्क्रीनिंग


कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि बाजपेयी द्वारा रेव थ्री सिनेमा हॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निःशुल्क स्क्रीनिंग कराई गई। नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन और उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा पर आधारित इस प्रेरणादायी फिल्म को देखने के लिए कल्याणपुर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक पहुंचे। रवि बाजपेयी द्वारा आयोजित इस विशेष शो का उद्देश्य केवल मनोरंजन कराना नहीं, बल्कि लोगों को भक्ति, विश्वास और सेवा की उस पावन भावना से जोड़ना था, जिसका संदेश पूज्य नीम करौली महाराज ने अपने जीवन से पूरी दुनिया को दिया। सिनेमा हॉल पहुंचे सभी साथियों का रवि बाजपेयी ने आत्मीय स्वागत किया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा और दर्शकों ने नीम करौली बाबा के अलौकिक प्रसंगों को भावविभोर होकर देखा। इस अवसर पर रवि बाजपेयी ने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन हमें सिखाता है कि निस्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी भक्ति है। आज के आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक जड़ों और सनातन मूल्यों से परिचित कराना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में करुणा, दया और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ हो सके। रवि बाजपेयी द्वारा दिखाई गई इस फ्री मूवी की क्षेत्रवासियों और युवाओं ने खुले दिल से प्रशंसा की। दर्शकों ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच यह आयोजन आत्मिक शांति और नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे यह आयोजन केवल एक फिल्म प्रदर्शन न रहकर एक सामूहिक और आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *