मऊ में फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंदा:सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद हुई पहचान, भतीजा पहुंचा थाने


मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बुधवार अल सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा फरसरा खुर्द गांव के पास हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वृद्ध दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को एंबुलेंस से थाने ले आई। इसी दौरान हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन्हें देखकर मृतक का भतीजा दुर्गेश दोहरीघाट थाने पहुंचा और शव की पहचान अपने चाचा के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राहगीरों ने डायल 112 पर दी हादसे की सूचना बुधवार सुबह फरसरा खुर्द गांव के पास फोरलेन पर वृद्ध गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे। राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मारी है। सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाने लाई गई लाश, नहीं हो सकी तत्काल पहचान पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को एंबुलेंस से दोहरीघाट थाने लाया गया। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। वीडियो देखकर भतीजा थाने पहुंचा, चाचा की पहचान की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो देखकर मृतक के भतीजे दुर्गेश को हादसे की जानकारी हुई। वह थाने पहुंचा और शव की पहचान अपने चाचा के रूप में की। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भानु पुत्र स्वर्गीय हीरा के रूप में हुई। वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाहरामपुर गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात वाहन की तलाश शुरू पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटाकर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *