वाराणसी में ओंकार सिंह का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने जताई अपनी एकजुटता, जन क्रांति परिषद ने समर्थन दिया


वाराणसी में जनता दल सेक्युलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी आगमन पर कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जन क्रांति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव राहुल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष केदारनाथ, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद ओंकार सिंह सीधे सिंचाई विभाग, सिगरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जनता दल सेक्युलर के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि संगठन जनता दल सेक्युलर की नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों में लगातार कार्य किए गए हैं। स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जन क्रांति परिषद जनता दल सेक्युलर को अपना पूर्ण समर्थन देती है। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने ओंकार सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *