वाराणसी पुलिस ने कराई PWD ठेकेदार पर FIR:बिना पूर्व सूचना के खोद दिया पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग, लगा लंबा जाम


वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने की चौकी पहाड़िया के चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सरोज ने PWD के ठेकेदार अखंड कुमार यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग पर स्थित काली मंदिर के सामने सड़क को बिना बताये खोदने के संबंध में है। इस खोदाई से मार्ग पर लंबा जमा दिन भर लगा रहा। जिसे छुड़ाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। फिलहाल चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने सार्वजानिक संपत्ति नुकसान की धारा 3 सहित तीन अन्य धाराओं में नामजद FIR की है। जाम की सूचना पर पहुंचे थे चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सरोज ने बताया – रोज की तरह फैंटम के साथ इलाके का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली की पांडेयपुर चौराहे से सारनाथ जाने वाले मार्ग पर जाम लगा हुआ है।इसपर वहां पहुंचकर देखा गया तो राजकीय संपत्ति सड़क को बिना किसी पूर्व सूचना के काली मंदिर के पास खोद दिया गया है। जिससे उसमे गाड़ियां फंस रहीं और जाम लग रहा है। जिसमें कई एम्बुलेंस भी फंसी है। बिना अनुमति के खोद दिया था सड़क चौकी प्रभारी ने बताया – इस बाबत जब जानकारी की गयी तो पता चला की पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अखंड कुमार यादव ने सड़क को बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के खोद दिया है। जिसकी बजह से जाम लग रहा है। ऐस में जाम को कड़ी मशक्कत के बाद छुड़वाने के बाद ठेकेदार से बात की गयी तो उसने किसी भी अनुमति को लेकर सही जवाब नहीं दिया। ऐसे में थाने में तहरीर दी है। दर्ज हुआ मुकदमा चौकी प्रभारी की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में बीएनएस की धारा 285 और 326b सहित सार्वजानिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 3 में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *