चावल की बोरी के नीचे मिला 5 फीट लंबा कोबरा:इटावा के सरकारी गोदाम में मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू


इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौकी राजा का बाग स्थित सरकारी चावल के गोदाम में सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मजदूरों ने चावल की बोरी के नीचे करीब पांच फीट लंबे ब्लैक स्पेक्टिकल कोबरा को देखा। बोरी हटाते ही सांप ने फुफकारते हुए हमला करने की कोशिश की, जिससे मजदूर डरकर वहां से भाग गए और काम रोक दिया। घटना की जानकारी मैनेजर प्रमोद यादव को दी गई। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र मैनेजर ने तत्काल वन्यजीव रेस्क्यू एवं स्नेक बाइट हेल्पलाइन के माध्यम से वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही डॉ. आशीष मौके पर पहुंचे और करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद गोदाम में मौजूद मजदूरों ने राहत की सांस ली।
फिशर वन क्षेत्र में छोड़ा सर्पमित्र द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किए गए कोबरा को सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में फिशर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। डॉ. आशीष ने बताया कि संभवतः कोबरा चूहे या मेंढक का शिकार करने के लिए चावल की बोरियों के नीचे छिपकर बैठा था। उन्होंने मजदूरों को सांपों से बचाव और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल उपचार लेने के लिए जागरूक किया। झाड़-फूंक से बचने की सलाह डॉ. आशीष ने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा है, जिसके विष में न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो शरीर की तंत्रिका और श्वसन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोबरा या करैत के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। सर्पदंश के उपचार में देरी जानलेवा हो सकती है। उन्होंने मजदूरों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपलब्ध उपचार के बारे में भी जानकारी दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *