सत्य निकेतन हादसा- दिल्ली में बिल्डिंग जांच के आदेश:MCD ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी; सर्वे में 28 लाख में सिर्फ 19 इमारतें खतरनाक मिलीं थी


नई दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) ने पूरे दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से अपने क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। अधिकारियों ने सोमवार, 7 सितंबर को यह जानकारी दी। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 6 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, इसी हादसे के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान जुटाई गई जानकारी को दिल्ली हाईकोर्ट में 10 दिन के भीतर दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हर जोन में संबंधित एडिशनल कमिश्नर जांच और रिपोर्ट तैयार होने की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। साउथ जोन की जिम्मेदारी शाश्वत सौरभ को हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है। इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को MCD के साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2016 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी सौरभ अभी साउथ वेस्ट जोन के डिप्टी कमिश्नर हैं। आधिकारिक निर्देश के मुताबिक, शाश्वत सौरभ तुरंत साउथ जोन का कार्यभार संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। हादसे में बिल्डिंग गिरने की वजह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *