नवयुग कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा:एकल नृत्य, गायन, फैशन शो समेत कई प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर, प्राचार्या ने सराहा


लखनऊ के राजेंद्र नगर में स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एकल नृत्य, एकल गायन, काव्य पाठ, स्वरचित काव्य पाठ, फैशन शो, पोस्टर निर्माण, फेस पेंटिंग, कलश सज्जा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, एंकरिंग और मोनो एक्टिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता पहले स्थान पर रहीं, जबकि श्रेया सिंह को दूसरा और संस्कृति व आस्था को तीसरा स्थान मिला। कृति, सिक्की, ऋचा और रोशनी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। एकल गायन में आंचल सिंह ने पहला, मानवी राजपूत ने दूसरा और दीपांशी तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। मानसी, अंशिका और महक को सांत्वना पुरस्कार मिले फैशन शो में उत्कृष्ठा श्रीवास्तव ने पहला, संस्कृति कांडपाल ने दूसरा और अंशिका गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मानसी, अंशिका और महक को सांत्वना पुरस्कार मिले। स्वरचित काव्य पाठ में निधि बाजपेई पहले, मानवी दूसरे और मुब्स्सिरा व श्वेता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति पहले, आराधना दूसरे और मान्या तीसरे स्थान पर रहीं। कलश सज्जा में शालू प्रजापति ने पहला और आराधना बहेलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एंकरिंग में निकिता सिंह पहले, आनंदी अवस्थी दूसरे और इलमा तीसरे स्थान पर रहीं। मोनो एक्टिंग में मुबाशिरा ने पहला स्थान हासिल किया। पेंटिंग में विशाखा और निकिता ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं फेस पेंटिंग में पलक पहले स्थान पर रहीं। छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने का मंच महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि टैलेंट सर्च कार्यक्रम नई छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का एक खास मंच है। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को साल भर अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के मौके देता है। इससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर विभिन्न मंचों पर विजेता बन सकती हैं। भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *