राज्य मंत्री केपी मलिक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग करेंगे भोजन:कुशल-क्षेम जानेंगे, सुविधाओं का लेंगे जायजा; 7 सितंबर को बागपत दौरा


उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक 7 सितंबर 2026 को बागपत के दौरे पर रहेंगे। उनके जनपद में भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान मंत्री केपी मलिक सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम कैड़वा के वृद्धाश्रम पहुंचेंगे। यह दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि मंत्री अपना समय वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। वृद्धाश्रम पहुंचने के बाद वे वहां के बुजुर्गों के साथ भोजन करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इस दौरान मंत्री बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेंगे। मंत्री बुजुर्गों से उनकी रोजमर्रा की जरूरतों और किसी समस्या के बारे में भी बातचीत करेंगे। वे वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का जायजा भी लेंगे। मंत्री का कहना है कि बुजुर्ग समाज और परिवार की अहम धरोहर हैं और उनकी देखभाल व सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ भोजन कर राज्य मंत्री अपने विशेष दिन की खुशियां उनके साथ बांटेंगे। इस दौरान बुजुर्गों के बीच अपनापन और सम्मान का संदेश दिया जाएगा। राज्य मंत्री के इस कार्यक्रम को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बुजुर्गों की जरूरतों को करीब से समझेंगे और उनकी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ले सकते हैं। मंत्री केपी मलिक का यह दौरा प्रशासनिक निरीक्षण के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और आत्मीयता का संदेश देगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *