![]()
एटा में मिरहची थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए की इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के जरिए प्लॉट का बैनामा कर 9 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। कोतवाली नगर में केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थी। पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे उसे पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया। मामला फरवरी 2022 का है। कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के नगला टुंडा निवासी महावीर पुत्र ख्यालीराम ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें लक्ष्मण सिंह, आशीष और उसकी पत्नी रविता के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाया गया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट का बैनामा कराया और 9 लाख रुपये ले लिए। दूसरी महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल करने का आरोप पुलिस के अनुसार, जिस प्लॉट का बैनामा कराया गया, वह किसी दूसरी महिला का था। आरोपियों ने रेखा नाम की महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए थे। केस दर्ज होने के बाद रविता लगातार फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर मिरहची पुलिस ने पकड़ा इनामी महिला की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी थी। मिरहची थाना पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर रविवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की। सीओ ने दी गिरफ्तारी की जानकारी, टीम को शाबाशी क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा ने रविवार रात करीब 10 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविता के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी का केस दर्ज था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक सुवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुशीला, महिला कांस्टेबल शालू चौधरी और महिला कांस्टेबल शिखा शामिल रहीं।
Source link
एटा में फर्जी आधार से प्लॉट का कराया बैनामा:25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई, 2022 से थी फरार