![]()
रायबरेली के जफरापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल धर्मराज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। परिवार ने गांव के ही चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे घटना को साजिश के तहत अंजाम दिए जाने का शक भी सामने आया है। परिवार बोला- चार लोगों ने मारी गोली परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने धर्मराज को गोली मारी। परिवार के मुताबिक, आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। चारों आरोपी धर्मराज के परिवार से ही संबंध रखते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हत्या के केस में जेल जा चुका है धर्मराज पुलिस के मुताबिक, घायल धर्मराज साल 2024 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। वह करीब एक साल पहले जेल से बाहर आया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। इसी वजह से पुलिस घटना के पीछे की पुरानी रंजिश समेत अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए हैं। जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं धर्मराज ने खुद किसी साजिश के तहत तो गोली नहीं मारी। पुलिस बोली- सभी पहलुओं से जांच जारी क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम ने बताया कि धर्मराज वर्ष 2024 में हत्या के मामले में जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार चार लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है, लेकिन पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
रायबरेली में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:हालत गंभीर; परिवार ने 4 लोगों पर लगाया आरोप, पुलिस को साजिश का भी शक