![]()
यूपी के 58 जिलों में आज सोमवार को बारिश का अलर्ट है। इनमें 6 जिलों में बहुत भारी तो 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश बिजनौर में दर्ज की गई। रविवार की बात करें तो सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। करीब 800 प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो की राहत किट बांटीं। उधर, प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। श्रावस्ती में भारी बारिश के कारण बाइपास का करीब 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया। बरेली में इतनी बारिश हुई कि घरों के किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भर गया। बिजनौर में सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। सरकारी अस्पताल में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। लखीमपुर में बाढ़ प्रभावितों गांव में डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्रयागराज के दारागंज घाट पर शवदाह गृह में पानी भर जाने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वाराणसी और कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रिहाइशी इलाकों और घरों में घुस चुका है। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में तेज बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटे में मौसम का रुख बदलेगा और पूर्वी यूपी में फिर से भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी। कल किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट
Source link
यूपी के 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:19 शहरों में भारी बरसात की चेतावनी, बरेली में किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भरा