हाथरस में झमाझम बारिश से शहर में भीषण जलभराव:बारिश से तापमान गिरा, कई इलाकों में बिजली गुल


हाथरस में रविवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। पहले आसमान में घने बादल छाए और इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश शाम 4 बजे तक जारी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों और मोहल्लों में जलभराव शहर के कई मुख्य बाजारों और इलाकों में नाले-नालियां भरकर सड़कों पर आ गईं। इससे सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था की स्थिति सामने आ गई। मोहनगंज, चामड़ गेट, चूना वाला डंडा, नाई का नगला, लाला का नगला, तरफरा रोड, मुरसान गेट, नवींपुर और विष्णुपुरी समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कुछ स्थानों पर नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। कोतवाली सदर और सीएमओ कार्यालय परिसर समेत कई सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव हो गया।
बिजली लाइनों में खराबी, लोग बारिश से बचते दिखे तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में खराबी आ गई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इस दौरान लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए।
तापमान में 3 डिग्री की गिरावट मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक 429 मिमी बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हाथरस जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 429 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 485.5 मिलीमीटर बारिश होती है। इस लिहाज से जिले में अब तक सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *