गाजियाबाद में महिला से रेप कर न्यूड वीडियो बनाई:युवक एक साल से शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, हत्या की धमकी


गाजियाबाद में 30 वर्षीय एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि एक युवक शादी का जहां से देकर 1 साल से दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से मना कर रहा है, और आरोपी ने न्यूड वीडियो भी बना ली है। अब संबंध बनाने का दबाव डालता है, साथ ही बदनाम करने और वीडियो नेट पर डालने की धमकी दे रहा है। महिला ने युवक से जान का खतरा जताते हुए मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। अपने बच्चों के साथ रह रही है महिला 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैं अपने बच्चों के साथ रह रही हूं। एक साल पहले मेरी मोदीनगर निवासी युवक दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जहां युवक ने शादी करने की बात कही। उसके बाद युवक होटल में ले गया जहां नशीला पदार्थ देखकर दुष्कर्म किया और न्यूड वीडियो बना ली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी 1 साल से रेप कर रहा है। युवक के मोबाइल में अलग अलग न्यूड वीडियो हैं, जिन्हें दिखाकर वह ब्लैकमेल करता है। अब उसने शादी करने से मना कर दिया है। साथ ही मुझे वह मेरे दो बच्चों को हत्या की धमकी दे रहा है। घर में घुसकर रेप का प्रयास पीड़िता का आरोप है कि 3 सितंबर की रात आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। SHO मोदीनगर आनंद प्रकाश ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *