![]()
झांसी में रविवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जिले के कुछ इलाकों में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को झांसी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इससे पहले शनिवार को दोपहर बाद रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार नहीं
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, झांसी में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान भारी बारिश जैसे हालात बनने के भी आसार नहीं हैं। सोमवार से आसमान में बादलों के साथ धूप निकलने की संभावना है। धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार से अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने के साथ उमस और गर्मी का असर बढ़ सकता है।
Source link
झांसी में मौसम साफ:ठंडी हवाएं बह रहीं, 26 डिग्री पहुंचेगा टेम्परेचर