एमपी में जहरीली शराब पीने के बाद 6 की मौत:सागर में शनिवार रात तबीयत बिगड़ी; मरने वालों में 4 गांवों के लोग


सागर जिले के बंडा ब्लॉक के चार गांवों में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह सभी को बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का प्राथमिक कारण जहरीली शराब पीना बताया जा रहा है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कलेक्टर बोलीं- जहरीली शराब पीकर बीमार पड़े कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जहरीली व अवैध शराब के सेवन से कई लोग बीमार पड़े हैं। आज सुबह से कुछ लोगों की मृत्यु की सूचना भी प्राप्त हुई है। कलेक्टर ने कहा, हमारा अनुरोध है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने पिछले 24 से 48 घंटों में किसी भी प्रकार की शराब का सेवन किया है, या उनमें जहरीली शराब के कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वे तुरंत अपनी स्क्रीनिंग कराएं। वे स्थानीय डॉक्टर की टीम से संपर्क कर सकते हैं या सीधे सिविल अस्पताल आकर जांच करवा सकते हैं। चिकित्सा दल सभी मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थिति के अनुसार आवश्यक मेडिकल व प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *