बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, अंधे मोड़ पर हुआ हादसा


बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे बभनान मार्ग पर एकड़ंगी मोड़ के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां से एक को बस्ती रेफर किया गया। तेज रफ्तार और अंधे मोड़ पर हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। इनमें से एक बाइक की हेडलाइट भी नहीं जल रही थी। मोड़ पर सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं देने के कारण दोनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
अनीश की मौके पर मौत हादसे में रानीपुर निवासी 20 वर्षीय अनीश प्रजापति उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वह प्रेम प्रकाश के बेटे थे और एचएफ डीलक्स बाइक (UP 51 AP 3696) से बभनान से हर्रैया की ओर जा रहे थे। उनके साथ रानीपुर निवासी आशीष उर्फ अमन कश्यप भी बाइक पर सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद आशीष को बस्ती रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक के दोनों सवार घायल दूसरी बाइक (UP 51 BS 2629) पर गौर थाना क्षेत्र के अहिलाकला निवासी आलोक यादव और पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा निवासी विवेक सवार थे। आलोक हर्रैया से बभनान की ओर जा रहे थे। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। विवेक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *