![]()
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजते ही क्षेत्र में चारों ओर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंजने लगे। घाटमपुर, साढ़, सजेती, रेऊना और बिधनू थानों के साथ पतारा और भीतरगांव समेत अन्य पुलिस चौकियों में भी जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलाकारों ने राधा-कृष्ण, मां काली और बजरंगबली हनुमान की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। पुलिसकर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। घाटमपुर थाने में भव्य सजावट घाटमपुर थाने में एसीपी कृष्णकांत और इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया की अगुवाई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। थाने के नए भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। पूरा परिसर देखने में किसी बड़े आयोजन स्थल जैसा नजर आ रहा था। सजावट, स्टेज और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों ने संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने पूरी तैयारी की। थाने में लगी एलईडी टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा से लाइव प्रसारण को भी देखा गया। साढ़ और रेऊना थाने में भी हुई विशेष सजावट साढ़ थाने में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने परिसर में टेंट लगवाने के साथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया। रेऊना थाने में थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने विशेष सजावट कराई। इसी तरह पतारा और भीतरगांव चौकी, बिधनू थाने की खड़ेसर और मझावन चौकी को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। चौकियों को गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ प्रवेश द्वार भी बनाए गए। झांकियों ने भक्तों का मन मोहा क्षेत्र के अलग-अलग थानों और चौकियों में रात 12 बजते ही शंख और घड़ियाल बज उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और पुलिस परिसरों में जयकारे गूंजने लगे। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों का उत्साह कम नहीं हुआ।
Source link
घाटमपुर के थानों-चौकियों में मना कृष्ण जन्मोत्सव:सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, घर-घर सजी झांकियां; भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा इलाका