![]()
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पुलिस और एक शातिर चेन स्नेचर के शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है। बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे स्याना थाना पुलिस निर्माणाधीन चौकी बीबीनगर रोड पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बीबीनगर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अगल-अगल जिलों में 17 मुकदमे दर्ज गिरफ्तार बदमाश की पहचान हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अरबाज एक शातिर चोर है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। 3 सितंबर की रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान वह फरार हो गया था। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक मिली है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में 17 केस दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश करेगी। मुठभेड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह, उपनिरीक्षक मनीष यादव, कुंवर सिंह, कौशल गुप्ता, विनोद, हेड कांस्टेबल हासिम, अमित, गौरव, विजय तोमर और कांस्टेबल पंकज, राजवीर, अमित शामिल थे।
Source link
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले एनकाउंटर में हुआ था फरार, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज