![]()
आजमगढ़ में रात 12 बजते ही जिले के चौक स्थित बिहारी जी मंदिर, पुलिस लाइन, शहर कोतवाली सहित प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए और भक्तों ने जयकारे लगाकर और श्री कृष्ण जी की स्तुति करके उनका पूजन किया। जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की आधी रात जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा आजमगढ़ भक्तिमय हो उठा। पुलिस लाइन से लेकर शहर की कोतवाली और विभिन्न मंदिरों में आधी रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर घंटियों और जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं जिले के शहर कोतवाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राधा कृष्ण और शिव पार्वती के स्वरूप वाले कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार धार्मिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्णा जन्म के समय मंदिरों में विशेष आरती और पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया। जिले के बिहारी जी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन दो बार मनाया जाता है एक बार दिन में दोपहर 12 बजे जबकि दोबारा रात में 12 मनाया जाता है। ऐसे में देर रात तक बड़ी संख्या में भक्ति बिहारी जी के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण पूजन दर्शन करने के लिए डटे रहे।
पुलिस लाइन परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ श्रद्धालु पहुंचे। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शहर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी सुनील कुमार सिंह एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित हुए। नन्हे श्री कृष्ण ने मोहा मन
आजमगढ़ पुलिस लाइन और शहर कोतवाली में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे श्री कृष्णा के रूप में बाल स्वरूप बच्चे आए जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। शहर कोतवाली में भंडारे का भी आयोजन किया गया जो की देर रात तक चलता रहा। जहां पर बड़ी संख्या में भक्ति भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण करते रहे।
Source link
आजमगढ़ में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण:बिहारी जी के मंदिर से लेकर कोतवाली पुलिस लाइन में भक्तों की रही भारी भीड़, नन्हे कान्हा ने मोहा मन