Jalaun Police Line Krishna Janmashtami Celebration

अनुज कौशिक | जालौन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार रात उरई स्थित पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। पुलिस लाइन सभागार में रात करीब 9 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह, एएसपी डॉ. ईशान सोनी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी समेत जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि शामिल हुए। रात 12 बजे के बाद पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

डीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसपी विनय कुमार सिंह समेत जिले के जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों ने कृष्ण की लीलाओं पर दी प्रस्तुतियां

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

डीएम ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

मंदिरों में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उधर, जन्माष्टमी को लेकर उरई शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष विद्युत सजावट और श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्म

पुलिस लाइन स्थित मंदिर में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धार्मिक आयोजनों के बीच जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *