![]()
अमेठी जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक जन्माष्टमी की धूम है। इस बार खास बात यह है कि जिले के आधे दर्जन से अधिक थानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पुलिसकर्मी थानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाकर धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा जिला गूंज रहा है। लोगों ने अपने घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाई हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कई थानों का दौरा कर पूजा-अर्चना की और जन्माष्टमी के आयोजनों में शामिल हुए।
लाइटिंग से जगमगा रहे थाने संग्रामपुर, अमेठी और मुंशीगंज समेत कई थानों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। थानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां तैयार की गई हैं। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी जन्माष्टमी के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। थानों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में शांतिपूर्ण तरीके से जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को किसी भी स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
अमेठी में जन्माष्टमी पर थानों को दुल्हन सा सजाया:गांव से शहर तक पर्व की धूम, एसपी सरवणन टी ने की पूजा