सफाईकर्मी के बेटे अजीत रावत बने काशी क्षेत्रीय महामंत्री:भाजपा नेतृत्व का आभार जताया, संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया


सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन ने काशी क्षेत्र का महामंत्री बनाया है। सोनभद्र पहुंचे अजीत रावत का उनके आवास पर जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड भी मौजूद रहे। अजीत रावत ने इस नई जिम्मेदारी पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। अजीत रावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए वे भाजपा के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मिली इस नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि वे संगठन को और मजबूत बनाएं। जनसेवा और संगठन की सेवा का लिया संकल्प रावत ने बताया कि संगठन का यह भरोसा उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन की सेवा का संकल्प है। संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। वे हमेशा संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व और सभी शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान यह भी बताया गया कि पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी और आलोक रावत शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *