![]()
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के जंगल में शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया। चिनार कॉर्प्स ने X पोस्ट पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। यह ऑपरेशन जंगल के अंदर अशदार गली इलाके में चलाया गया। सुरक्षाबलों को यहां एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके से एक AK राइफल बरामद की गई है। पुलवामा से बडगाम आने की सूचना पर ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने X पर बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बडगाम के अशदार गली में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर हुई फायरिंग चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तेज गोलीबारी हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया और एक AK राइफल बरामद हुई। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षाबल उस दूसरे आतंकी की तलाश कर रहे हैं, जिसके इसी इलाके में छिपे होने की आशंका है। उसकी स्थिति और पहचान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। कई महीनों के अंतराल के बाद मुठभेड़ यह मुठभेड़ घाटी में कई महीनों के अंतराल के बाद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी चल रहा है।
Source link
बडगाम के जंगल में एक आतंकी ढेर:सेना का ऑपरेशन जारी; एक AK राइफल मिली, दूसरे की तलाश