- Hindi News
- National
- Coimbatore CCTV: Stray Dogs Save Woman From Sexual Assault Attempt | Video
चेन्नई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना कोयंबटूर के अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे हुई।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्ट्रीट डॉग्स ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को यौन उत्पीड़न की कोशिश से बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना थुडियालुर के पास एनजीजीओ कॉलोनी-अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे घटी। इलाके में अक्सर रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला सड़क किनारे बैठी थी, तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया।
सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए नशे में धुत युवक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो एक स्ट्रीट डॉग्स में एक डॉग तुरंत हमलावर पर झपट पड़ा। आरोपी को जान बचाकर भागा। इसके बाद भी डॉग ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दूर तक खदेड़ दिया।
