मथुरा/द्वारका/पुरी/नई दिल्ली/भोपालकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका में जन्माष्टमी की धूम है।
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा गुरुवार रात को ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। अनुमान है कि जन्मोत्सव के लिए मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज मंडल में करीब 75 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
इधर, जन्माष्टमी पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में एक खास रस्म के लिए मुख्य मंदिर 5 घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे।
जन्माष्टमी से ठीक पहले शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्री लडडू गोपाल के लिए खास उपहार भेजे गए। यह परंपरा 2024 में शुरू हुई थी।
देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें…

नई दिल्ली में जन्माष्टमी से पहले जगमगाता बिड़ला मंदिर।

काशी से लड्डू गोपाल के उपहार लेकर मथुरा पहुंची टोली।

देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में जगमगाता द्वारकाधीश मंदिर।

नई दिल्ली में जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में भी सतरंगी रोशनी की गई है।

बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया है।
जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम
देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि को सजाया गया
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: नोएडा में जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में आरती हुई
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के बिड़ला मंदिर और ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भी मंगला आरती हुई
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली- द्वारका सेक्टर 13 के इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती हुई
11:27 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई
जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। मंदिर में मंगला आरती शुरू होने के साथ ही उत्सव की एक दिव्य शुरुआत। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर को मनाने के लिए भक्त एकत्रित हुए।
11:00 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर को सजाया गया, सुरक्षा कड़ी की गई
10:40 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: द्वारकाधीश में सुबह 6 बजे होगी मंगला आरती
द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का 5,253वां प्राकट्य उत्सव पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर द्वारकाधीश मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। पूजा-पाठ की शुरुआत सुबह 6 बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे अभिषेक होगा। जिसे श्रद्धालु देख सकते हैं। इसके बाद राजभोग लगाया जाएगा, जो दिन का सबसे खास भोग है।
05:24 PM3 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुरी मंदिर 5 घंटे के लिए बंद रहेगा, भगवान जगन्नाथ धारण करेंगे मां का रूप

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर रेत से भगवान कृष्ण की आकृति बनाई।
पुरी का जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर एक खास रस्म के लिए पांच घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे।
मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 4 सितंबर को शाम 7 बजे से आधी रात 12 बजे तक आम लोगों के लिए दर्शन बंद रहेंगे।
इस मौके से ठीक पहले भगवान जगन्नाथ को ‘जेउटा भोग’ चढ़ाया जाता है। यह एक खास औषधीय भोजन है जो प्रसव पीड़ा को कम करने के लिए दिया जाता है।
पुरी के नाममात्र के राजा गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाविष्णु हैं और अपने सभी अवतारों के रचयिता हैं। वे पुरुष और महिला दोनों हैं और उन्हें इस ब्रह्मांड का मूल माना जाता है, जिनसे सभी का जन्म होता है।
