चेन्नई32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की।
ये लोग मार्च में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक आकाश डेलिसन के परिजन बताए जा रहे हैं। वे आकाश की मौत के मामले CB-CID से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा जा सकता है।
पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से 4 तस्वीरों में देखें…

CM विजय सुबह करीब 10 बजे सचिवालय पहुंचे। इससे पहले फोर्ट सेंट जॉर्ज के पास 100 से ज्यादा लोग जमा थे।

इनमें पुलिस कस्टडी में मृत युवक आकाश डेलिसन के परिजन भी शामिल थे। जो पुलिस सिक्योरिटी तोड़कर काफिले की तरफ भागे।

उन लोगों के सीएम के काफिले तक पहुंचने के बाद गाड़ियां रोकी गईं और पीछे गए पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ा।

परिजनों का आरोप था कि 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया।
घटना में पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इस दौरान एक कांस्टेबल गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि राजेश कन्नन बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री के काफिले की ओर दौड़े।
उन्हें रोकने पहुंचे कांस्टेबल रामकुमार के सीने पर मुक्का मारने का भी आरोप है। बाद में सीने में दर्द की शिकायत पर रामकुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने राजेश कन्नन, उनकी पत्नी आनंदी समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी आकाश डेलिसन की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे।
पहले भी सुरक्षा में सेंध की घटनाएं
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को गृह मंत्रालय की ओर से Z+ सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में पहले भी सेंध की घटनाएं हो चुकी हैं। जुलाई में करूर दौरे के दौरान एक व्यक्ति बैरिकेड पार कर काफिले की ओर दौड़ गया था।
पिछले साल सितंबर में चेन्नई स्थित उनके आवास में भी एक व्यक्ति के अवैध रूप से घुसने का मामला सामने आया था। दिसंबर में एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच विजय गिर गए थे। इन घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
——————————–
विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
CM विजय का AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों से वॉट्सएप पर जुड़ने को कहा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
विजय ने 40 हजार का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग को पहनाया:महिला बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था

तमिलनाडु के CM विजय ने मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोले। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
