गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड की मांग:योगी सेना ने रैली निकाली; पुलिस ने रोका तो ज्ञापन सौंपकर दूसरे रास्ते गए


गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर योगी सेना भारत ने गुरुवार को सनातन पदयात्रा रैली निकाली। राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा के नेतृत्व में निकली रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की रोक के बाद रैली का रूट बदला गया। रैली समतामूलक चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर होते हुए हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक की ओर बढ़ी। पुलिस ने रैली को केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास रोक दिया। इसके बाद गौरव वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग की गई। हिंदू जोड़ो अभियान चलाकर जागरूक करेगी सेना रैली के शुभारंभ पर गौरव वर्मा ने कहा कि योगी सेना पूरे प्रदेश में हिंदू जोड़ो अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। संगठन का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक 51 लाख सदस्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। लव जिहाद के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की एडवोकेट मोहित मिश्रा ने कहा कि योगी सेना हर हिंदू के साथ खड़ी है। उन्होंने लव जिहाद के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। पहले रैली का रूट 1090 चौराहा से लोहिया पथ, गौतमपल्ली और राजभवन होते हुए जीपीओ तक तय था। पुलिस प्रशासन की आपत्ति के बाद इसे बदलकर समतामूलक चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर, हनुमान सेतु और परिवर्तन चौक किया गया। रैली में राहुल द्विवेदी, सूरज साहू, ज्योति वर्मा, सत्यम पांडे, दीपक दीक्षित, प्रमोद मिश्रा, चंदन सिंह, युवराज सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, रमन तिवारी, ओम तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *