बजरिया में शोएब ने अंकित बनकर की शादी, FIR:शादीशुदा युवक ने जबरन कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर तेजाब डालने की धमकी


शहर में एक बार फिर लव जिहाद कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शोएब ने अंकित बनकर शादी की। कुछ समय बाद आरोपी की पहली पत्नी और बच्चे के बारे में जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोपी से तंग आकर वह अलग रहने लगी, जिसके बाद आरोपी उन्हें तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 3 साल तक बनाए शारीरिक संबंध पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2015 में वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई, जिसने अपना नाम अंकित वर्मा बताया और शादी का झांसा देकर 2018 तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अप्रैल 2018 में आर्य समाज से शादी कर वह उसे प्रयागराज ले गया, जहां उसे जानकारी हुई कि उसका असली नाम शोएब है। वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया, जिसके बाद से वह रोजना शराब पीकर मारपीट करने लगा और उसके रुपये छीनने लगा। हरकतों से परेशान होकर पीड़िता 2021 में अरोपी को छोड़कर अकेले उन्नाव में रहने लगी। जिसकी जानकारी होने पर आरोपी घर और नौकरी के स्थान पर पहुंचकर मारपीट करने लगा। हंगामा करने से पीड़िता की गई नौकरी जिसकी वजह से कई लोगों ने उसे नौकरी से निकाला गया। किसी तरह वह एक हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी कर जीवन यापन कर रही थी। बीती मार्च 2026 को आरोपी ने वहां पहुंचकर हंगामा किया, जिस कारण उसकी नौकरी चली गई। आरोपी से तंग आकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *