![]()
भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के लिए नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने 38 पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की। नई टीम में अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए नेताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यसमिति में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 14 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के गठन के बाद क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान को मजबूती मिलेगी। 10 नेताओं को बनाया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नरेन्द्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया और अरविन्द मुरिया को जिम्मेदारी दी गई है। चार क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त आनन्द सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिवसिंह भारती और राजेश पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं बीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, रविन्द्र सिंह शैटी, रमेश कुशवाहा, आनंद पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कटेरिया और वीरेन्द्र वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। 14 नेताओं को कार्यसमिति में जगह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुधा मौर्य, आशा पाल, बसंती लारिया, निधि राजपाल, रागिनी भदौरिया, अमित चिखारिया, संजय विश्वकर्मा, रामपाल प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव, लालबहादुर आर्य, मनोज निषाद, रामनरेश तिवारी, कुलदीप दुबे और बंशीधर श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह नई कार्यसमिति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू समेत नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी। नई टीम के सामने क्षेत्र में संगठन को और सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
Source link
भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड से 38 को दी नई जिम्मेदारी:10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 10 मंत्री; 14 सदस्य भी बूथ करेंगे मजबूत