![]()
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027’ के तहत ‘विकसित भारत क्विज’ की शुरुआत कर दी गई है। 1 सितम्बर 2026 से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामान्य ज्ञान, बौद्धिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है। जनपद स्तर पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने जिले के युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। 17 अगस्त 2026 के आधार पर तय होगी पात्रता
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। पात्रता के लिए आयु की गणना 17 अगस्त 2026 को मानक मानकर की जाएगी। इच्छुक व पात्र युवा आधिकारिक पोर्टल के लिंक mybharat.gov.in पर जाकर सीधे अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों और नियमों का अध्ययन कर लें। प्रमाण-पत्र के साथ राष्ट्रीय स्तर पर संवाद का अवसर
क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और विशेष पहचान दी जाएगी। इसके अतिरिक्त युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के संवाद और विभिन्न नीतिगत गतिविधियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों और युवाओं में निर्णय क्षमता के साथ-साथ बौद्धिक कौशल का विस्तार होगा। शिक्षण संस्थानों और युवा मंडलों से अपील
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बरेली ने जिले के सभी डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों और ग्रामीण युवा मंडलों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्तर पर अभियान चलाकर अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि जिले का प्रतिनिधित्व राज्य और राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से दिख सके। भास्कर खास : एक नजर में
प्रतियोगिता : विकसित भारत क्विज (VBYLD-2027 के तहत)
आयोजक : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
पंजीकरण व आवेदन लिंक : mybharat.gov.in
शुरुआत : 01 सितम्बर 2026 से जारी
पात्रता आयु सीमा : 15 से 29 वर्ष
कट-ऑफ डेट : आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर होगी
मुख्य लाभ : राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता, ई-प्रमाण पत्र और नीतिगत संवाद का मौका
समन्वयक : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बरेली
Source link
विकसित भारत युवा क्विज शुरू, कैसे करें आवेदन?:बरेली के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर भागीदारी का मौका, 17 अगस्त 2026 से तय होगी उम्र सीमा