लखनऊ में विवादित संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे अफजाल अंसारी:कोर्ट के फैसले के बाद मिला कब्जा, बेटियों संग पहुंचे सांसद


लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग स्थित विवादित संपत्ति पर कानूनी कब्जा प्राप्त करने के लिए सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे। अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद वे नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा लेने पहुंचे। यह संपत्ति पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासन के नियंत्रण में थी। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कराते हुए कब्जा हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कब्जा प्राप्त करने के लिए सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे। पीछे के गेट से हुए दाखिल बिल्डिंग का गेट पहले डालीबाग की ओर वाली सड़क की ओर था। अब यह गेट एलडीए की ओर से बनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना की बाउंड्री से बंद हो गया है। ऐसे में अब 1090 की ओर वाली बंधा वाली रोड की ओर से बिल्डिंग का कब्जा देने के लिए नगर निगम की टीम लगी हुई है।
टीम के ये सदस्य रहे मौजूद गेट के सामने कुछ कूड़ा जमा है। उसको साफ किया जा रहा है। यह बिल्डिंग गाजीपुर प्रशासन ने सील कर नगर निगम को रखरखाव के लिए सुपुर्द की थी जिसे अब वहां के डीएम के आदेश के बाद नगर निगम की टीम चाबी देने आई है। टीम में नगर निगम के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और लेखपाल शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *