Pakistan SCO Photo Controversy | Jantar Mantar FIR Cancelled; UP Bulldozer

.

किर्गिस्तान में SCO समिट में सदस्य देशों के नेताओं की ग्रुप शेयर को एडिट करके शेयर करने पर पाकिस्तान सरकार सोशल मीडिया पर खिंचाई हुई। कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाला मार्च वापस ले लिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे पढ़िए, यूपी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में कैसे आरोपी मालिक के घर बुलडोजर एक्शन हुआ।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. राहुल गांधी आज नासिक में आयोजित कांग्रेस शिविर में शामिल होंगे।

2. नई दिल्ली में PM मोदी जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से मोदी को हटाया, उनके साथ खड़े ईरानी राष्ट्रपति को भी नहीं दिखाया

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO समिट हुई। सदस्य देशों के सभी 12 नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जब इसकी तस्वीर पोस्ट की तो उसमें पीएम नरेंद्र मोदी को हटा दिया। एडिटेड तस्वीर में पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ समेत 6 नेता ही दिखे।

मोदी के अलावा ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत 6 नेताओं को हटा दिया गया था। तस्वीर वायरल हुई और विवाद खड़ा हुआ। पाकिस्तान सरकार की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हुई।

करीब 6 घंटे बाद पाकिस्तान के पीएम कार्यालय ने एक और फोटो शेयर की। इसमें पीएम मोदी समेत सभी 12 नेता नजर आए। शहबाज के दाईं और चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खड़े थे।

शहबाज ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया

शहबाज शरीफ ने SCO समिट में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पानी को कभी भी राजनीतिक दबाव या हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। साझा जल संसाधनों से जुड़े समझौते अपनी सुविधा के हिसाब से नजरअंदाज नहीं किए जा सकते।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द कीं, नई FIR भी दर्ज नहीं होंगी; CJP ने 5 सितंबर का मार्च वापस लिया

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 जून से 25 जुलाई तक चला था।

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 जून से 25 जुलाई तक चला था।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जुड़ी सभी FIR को रद्द कर दिया। यह आदेश देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज मामलों पर लागू होगा।

कोर्ट ने साफ किया कि जिन प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन पर केस चलता रहेगा। ये FIR 20 से 25 जुलाई के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों के बाद दर्ज की गई थीं।

CJI सूर्यकांत ने सौरव दास की तारीफ की, कहा-आपने अच्छा कदम उठाया

कोर्ट रूम में CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बेंच बयान में कहा कि सरकार के भरोसे पर लगी अदालती मुहर और ऑर्डर को देखते हुए हम 5 सितंबर का मार्च वापस ले रहे हैं।

सौरव के बयान के बाद CJI सूर्यकांत ने कहा कि आपने भी बहुत अच्छा कदम उठाया है। एक संस्था के रूप में, हम आभारी हैं कि ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाया गया है जो युवाओं के लिए मददगार होगा।

पूरी खबर पढ़ें…

3. यूपी पटाखा विस्फोट- फैक्ट्री मालिक के घर पर चला बुलडोजर, मलबे से जिंदा निकली बच्ची दहशत से बोल नहीं पा रही

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी आदिल के बेटे नौशाद का घर बुलडोजर से तोड़ा गया। 72 वर्ग गज के इस घर में बेसमेंट के साथ 3 फ्लोर बने हैं। इस घर का प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था।

बेटे का पैर मिला था, पिता ने पोस्टमॉर्टम में पहचाना: सोमवार को एक युवक का सिर्फ पैर मिला था। मंगलवार सुबह उसके पिता सरजू दास मलबे में बेटे की तलाश करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। यहां उन्होंने बेटे सुनील के रूप में शव की पहचान की।

हादसे से अभी भी दहशत में बच्ची: इधर, मलबे से जिंदा निकली बच्ची अभी भी हादसे से सदमे में है। वह मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची। भास्कर रिपोर्टर ने जब उससे बात करने की कोशिश की, तो बच्ची इतनी दहशत में थी कि कोई जवाब नहीं दे पाई।

पूरी खबर पढ़ें…

4. लखनऊ में सड़कें डूबीं, चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, SP ने अनाउंस किया- घर-दुकान बंद करके जाइए

यूपी में मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 54 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। लखनऊ में दोपहर बाद अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कई सड़कों पर पानी भर गया।

चित्रकूट में खतरे के निशान से ऊपर मंदाकिनी: मिर्जापुर में शाम करीब 4 बजे काले बादल छा गए। पहाड़ियां कोहरे जैसी धुंध में ढक गईं। सहारनपुर में बरसाती नदी में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें जलमग्न हो गईं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 6 मीटर ऊपर बह रही है।

डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे। एसपी ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही। आप सभी लोग अपने घर और दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाइए। पानी फिर से बढ़ने वाला है।”

पूरी खबर पढ़ें…

5. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज, वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अय्यर कप्तान; बुमराह की वापसी

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल हैं।

सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई।

इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे।

पूरी खबर पढ़ें…

6. मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें, वैश्विक संकट में भारत की GDP 7.8% दर से बढ़ी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो जारी किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% रहने पर कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए PM ने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनके ‘छात्रों के गूंज’ कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए कहा कि देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और ‘झूठ की गूंज’ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं।

मोदी बोले- विदेश घूमने और वहां शादी करने से बचें

पीएम मोदी ने देशवासियों से विदेश यात्राएं करने और वहां शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए।जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगा।

पूरी खबर पढ़ें…

7. रिपोर्ट- पुतिन को जंग खत्म करने पर सत्ता जाने का डर: डोनबास पर कब्जा जरूरी, इसके बिना लड़ाई रोकी तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाएगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को बिश्केक में SCO समिट को संबोधित करते हुए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को बिश्केक में SCO समिट को संबोधित करते हुए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को डर है कि अगर उन्होंने पूरा यूक्रेन का डोनबास इलाका अपने कब्जे में लिए बिना यूक्रेन से युद्ध खत्म कर दिया, तो रूस के ताकतवर लोगों में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ सकती है।

इससे उनकी सत्ता पर भी खतरा आ सकता है। यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों को मिलाकर डोनबास कहा जाता है। रूस का डोनबास के करीब 90% हिस्से पर कंट्रोल है।

पुतिन का मानना है कि अगर रूस का नेता कमजोर दिखता है तो उसके लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि वह युद्ध खत्म करने के लिए बड़े समझौते करने से बच रहे हैं।

पुतिन ने कहा था- वे मुझे फांसी पर लटका देंगे

द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन को लगता है कि अपनी बड़ी मांगें पूरी किए बिना यूक्रेन युद्ध खत्म करना रूस में उनकी कमजोरी मानी जाएगी। क्रेमलिन के एक करीबी सूत्र के मुताबिक- युद्ध खत्म करने के नतीजों पर बात करते हुए पुतिन ने एक बार कहा था, ‘वे मुझे फांसी पर लटका देंगे।’

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: ममता बनर्जी की भतीजी फंदे से लटकी मिलीं: शिक्षक भर्ती घोटाले में चली गई थी नौकरी, 2 साल से डिप्रेशन में थीं (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: खरगे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन कहा:बोले- जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़ दिए जाते हैं (पूरी खबर पढ़ें)

3. मौसम: उत्तराखंड में कार बही, घर में मलबा घुसा, 11 मौतें: केदारनाथ में बारिश रुकी, यात्रा फिर शुरू; यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 80 घर गिरे (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी: उड़ान भरने के कुछ देर बाद 14 हजार फीट पर पता चला, गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: दिल्ली गैंगरेप पर राहुल बोले-नाकामी पर कब तक पर्दा डालेंगे:क्या किसी की जवाबदेही तय होगी; ड्राइवर-कंडक्टर पर चलती बस में दुष्कर्म करने का आरोप (पूरी खबर पढ़ें)

6. इंटरनेशनल: नेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे:DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें (पूरी खबर पढ़ें)

7. इंटरनेशनल: नेपाल बाढ़ में कैसे बचा 40 साल पुराना ‘हरा घर’:मालिक बोला- नींव मजबूत बनाई, नदी किनारे घर था इसलिए ज्यादा ध्यान दिया था (पूरी खबर पढ़ें)

8. उत्तर प्रदेश: सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिले:खजाने का हाउसकीपर CCTV में पैसे निकालता दिखा, 3 अधिकारी सस्पेंड; RBI की जांच जारी (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा:टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी (पूरी खबर पढ़ें)

10. उत्तर प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- अब तक 13 की मौत:मलबे से जिंदा निकली बच्ची दहशत से बोल नहीं पा रही; बेटे की लाश खोजता रहा पिता (पूरी खबर पढ़ें)

11. एंटरटेंमेंट: रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे (पूरी खबर पढ़ें)

12. एंटरटेंमेंट: पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान (पूरी खबर पढ़ें)

13. नेशनल: कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश-महुआ के साथ 2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे:30 दिन की सुरक्षा दी, कहा- एक सांसद के लिए सिक्योरिटी कवर जरूरी (पूरी खबर पढ़ें)

14. बिजनेस: सुभाष चंद्रा केस में NCLT के आदेश पर रोक:₹22 हजार करोड़ के दावों पर 6.5 करोड़ के पेमेंट की मंजूरी मिली थी; 5-सदस्यीय बेंच ने रोक लगाई (पूरी खबर पढ़ें)

15.. केरल: नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना POCSO के तहत अपराध: हाईकोर्ट बोला- मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर आरोपी बच नहीं सकता (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

किस्मत चमकाने के लिए चेहरे पर गोल्ड लगाया

थाईलैंड के एक शहर में लोग धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर चेहरे पर गोल्ड का वर्क लगा रहे हैं। ऐसा वो लोग कर रहे हैं जो आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी किस्मत चमक जाएगी और वे अमीर हो जाएंगे।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: प्रधानमंत्री क्यों नहीं चाहते- आप सोना खरीदें या विदेश घूमने जाएं; पिछली अपील से 20% घटी थी गोल्ड खरीदी

2. जरूरत की खबर: मानसून में बढ़ते सांप काटने के केस:सांप काटे तो तुरंत करें ये 6 काम, ये 10 गलतियां न करें, बता रहे हैं डॉक्टर

3. भास्कर एनालिसिस: क्या बसपा में जेन-जी का नया चेहरा बने युकेश:मायावती ने उमाशंकर के बेटे को फ्रंटलाइन में बैठाया; आकाश आनंद के साथ बनेगी जोड़ी

4. ग्राउंड रिपोर्ट: चित्रकूट में लोग रोते हुए बोले- नेपाल जैसी तबाही देखी: दो-तीन घंटे में हर तरफ पानी था; अब घरों-दुकानों में कीचड़ जमा, करोड़ों का सामान बर्बाद

5. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP की सरकारी भर्तियों में ‘वेटिंग लिस्ट’ नहीं:खाली रह जाते हैं पद; 6 राज्यों में 25% तक बनती है ‘एक्स्ट्रा लिस्ट’

6. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: पन्ना में हीरे निकल रहे, पर बिक क्यों नहीं रहे:20 महीने से नीलामी क्यों अटकी है; क्या आप भी खोद सकते हैं डायमंड?

7. क्राइम फाइल्स: कथावाचक ने लड़की को किडनैप किया:आधी रात गायब हुई लड़की, तीन महीने तक नहीं लगा सुराग

8. भास्कर एक्सक्लूसिव: खाटूश्यामजी में VIP दर्शनों की व्यवस्था बदली:अब प्रोटोकॉल वाले ही कर सकेंगे दर्शन, राजभवन-मंत्रियों की सिफारिश करवानी होगी

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: अपराधी परिवार, पति-पत्नी, मां, भाई-बहन पर 100 से ज्यादा केस:ड्रग्स स्मगलिंग से लेकर फायरिंग जैसे क्राइम, साली और साढ़ू पर भी 18 केस

11. भास्कर एक्सक्लूसिव: दिल्ली होटल कांड-तेजप्रताप ने जिसे आरोपी बताया वो संजय कौन:मिनी बैंक चलाई, रियल एस्टेट में धाक जमाई, चिराग के करीब आकर बने मंत्री

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में 70 रुपए/किलो क्यों हुई चीनी, खपत ज्यादा-प्रोडक्शन कम:7 लाख टन चीनी खाते हैं बिहारी, उत्पादन 5.85 लाख टन, कितना गन्ना एथनॉल में गया

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वालों का फंसा पेमेंट वापस मिल सकता है। कन्या राशि के विवाह इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.