विजय ने बुजुर्ग महिला को ₹40 हजार का सनग्लास पहनाया:बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था; CM मेट्टूर डैम का पानी छोड़ने गए थे


तमिलनाडु के CM जोसेफ विजय मंगलवार को सलेम में मेट्टूर डैम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के कार्यक्रम में पहुंचे। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। चेल्लम ने सनग्लास पहनकर विजय के साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। चेल्लम ने कहा कि विजय को अचानक सामने देखकर वह हैरान रह गईं। विजय ने उनसे पूछा कि उन्होंने खाना खाया या नहीं। चेल्लम ने बताया कि वह उनका इंतजार कर रही थीं। विजय ने उन्हें खाना खाने को कहा और बताया कि वह खुद खाना खा चुके हैं। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *