गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 को गोली लगी:मेरठ के जंगल में वारदात की फिराक में थे, तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेरकर दबोचा


मेरठ में रविवार रात लोहिया नगर पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। नरहाड़ा के जंगल में चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी और कांबिंग कर उसे भी पकड़ लिया। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोपहर में डेयरी के अंदर मिली थी पशु के अवशेष दरअसल, रविवार दोपहर लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैठ स्थित गली नंबर-2 में एक डेयरी के अंदर गोकशी की सूचना मिली थी। डेयरी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अखलाक की बताई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सूचना पर जंगल में शुरू की चेकिंग एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक, रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी की वारदात में शामिल आरोपी नरहाड़ा के जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु से संबंधित अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर लोहिया नगर पुलिस ने जंगल में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए।पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें कोतवाली क्षेत्र निवासी अखलाक और जाकिर कॉलोनी निवासी हामिद गोली लगने से घायल हो गए। तीसरा आरोपी को घेर कर दबोचा मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी हमीद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा।पुलिस टीम ने घेराबंदी और कांबिंग करते हुए उसे भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक,पूछताछ में आरोपियों ने जाकिर कॉलोनी की डेयरी में हुई गोकशी की वारदात में शामिल होने की बात बताई है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और दो तमंचे बरामद किए हैं।घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और दो तमंचे बरामद किए हैं। घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *