![]()
देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को राजकीय आईटीआई परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 86 जोड़ों का विवाह और निकाह कराया गया। इनमें 80 हिंदू जोड़ों का विवाह और छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह शामिल रहा। समारोह में पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम देवरिया, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदर पवन गुप्ता और सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बारिश के चलते बदला आयोजन स्थल शनिवार शाम हुई बारिश के कारण समारोह की तैयारियों में भी खलल पड़ा। राजकीय आईटीआई परिसर में लगाए गए हैंगर में बारिश का पानी भर जाने के बाद उसे हटवाना पड़ा। इसके बाद विवाह समारोह को आईटीआई के सभागार कक्ष में स्थानांतरित किया गया। हर जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च का प्रावधान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। वहीं 21 हजार रुपए की उपहार सामग्री दी जाती है, जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
Source link
देवरिया में 86 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 80 हिंदू विवाह और 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह