![]()
गोंडा जिले में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले के कई हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि गोंडा शहर समेत कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। सुबह 11 बजे से ही मौसम में बदलाव देखा गया। कटरा बाजार और करनैलगंज जैसे क्षेत्रों में हल्की हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। वहीं, गोंडा शहर में दोपहर 12 बजे से धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बदले मौसम से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत वहीं दूसरी ओर किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है। खेतों में मड़ाई के लिए काटकर सुखाई गई सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। हल्की बूंदाबांदी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने के कारण लोगों को अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर के भी लोगों को चेतावनी जारी करके विद्युत पोल से दूर रहने को लेकर के चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही साथ सचेत एप के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Source link
गोंडा में मौसम बदला:कई जगह आंधी के बाद हुई बारिश, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया