प्रयागराज में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सीएचसी में भर्ती 5 घायलों का इलाज जारी, दोनों वाहन पुलिस की कस्टडी में


प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह यादव चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन से जा टकराई। इस हादसे में दोपहिया सवार समेत एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय और दीवान ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे में दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को पिकअप पर लादकर थाने भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल UP 42 AC 4575 नंबर की स्कार्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में लेते हुए थाने ले गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *