पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा:तीन घंटे तक चला समझाने का दौर, मानसिक रूप से परेशान था


लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बसंतकुंज कॉलोनी में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाउड हेलर के जरिए युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान राधाग्राम निवासी ओम सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग भी मौके पर जुट गए। पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय भी मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत कर उसे समझाया। उन्होंने उसकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद युवक टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि युवक टंकी पर क्यों चढ़ा था और उसकी क्या परेशानी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक कुछ मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा है। फिलहाल उससे बातचीत कर घटना की वजह पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *