![]()
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में 18 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। मंदाकिनी नदी में करीब 30 फीट ऊंची बाढ़ है। तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा बड़ा पुल बह गया। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह जलमग्न हैं। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक पहुंच गया है। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। रेस्क्यू के लिए 2 हेलिकॉप्टर में जवान पहुंचे हैं। चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भरा सतना में गोरगी बांध फूटने के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। सतना-चित्रकूट मार्ग 3 जगह से बंद है। नदी में कई मोहल्लों में नाव चल रही है। मझगवां में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। सतना-मानिकपुर रेलखंड में चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भर गया है। 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। पिंडरा पेट्रोल पंप के सामने सड़क का हिस्सा तेज बहाव में बह गया। सड़क धंसने से एक ट्रक पलट गया। इसके साथ ही, सड़क, थाना और पेट्रोल पंप तक पानी पहुंच गया है। कई मार्ग बंद हैं। बिजली के पोल-ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं। सती अनसुइया में पानी रेलिंग तक पहुंच गया है। पन्ना में बाढ़ से कई गांव टापू बन गए नागौद में थाने और पेट्रोल पंप में पानी घुस गया। कोठी में मकान गिरने से 4 भैंस दब गईं, जिनमें 2 की मौत हो गई। पन्ना में गांव टापू बन गए हैं। बानसुजारा बांध के 8 गेट खोलकर धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। 10 तस्वीरों में देखिए सतना-चित्रकूट के हालात… आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन तक बारिश का दौर रहेगा। शनिवार को 7 जिले- रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में रिमझिम बारिश होगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बरसात के कम आसार हैं। वहीं, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। MP में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ एक्टिव है, लेकिन एमपी में इनका असर नहीं है। इस वजह से प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो प्रदेश में अब तक 683.9 मिमी यानी, 26.9 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 29.5 इंच (750.9 मिमी) की तुलना में 2.6 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 6% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ड्रोन VIDEO में जलमग्न चित्रकूट, मंदाकिनी 30 फीट उफनी:300 मीटर का रामघाट पुल बहा; चितहरा रेलवे ट्रैक डूबा, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू