दहेज में प्लाट और 10 लाख रुपए मांगे:पारा में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला


पारा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरोजनीनगर के अनौरा गांव निवासी साधना वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 22 जून 2021 को पारा क्षेत्र के आदर्श विहार निवासी विवेक कुमार वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए थे साधना के अनुसार, शादी से पहले बरीक्षा और तिलक समारोह में मायके पक्ष ने करीब तीन लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां व चेन सहित अन्य सामान दिया था। शादी में लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद, पति विवेक कुमार वर्मा, ससुर अहिबरन लाल वर्मा, सास सरोजनी देवी, ननद पूजा वर्मा, मामा रामबहादुर और मामी संजय देवी उर्फ संजू उन्हें कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। बेटे के जन्म के बाद प्रताड़ना बढ़ी पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी 2023 को उनके बेटे सादविक वर्मा का जन्म हुआ। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। पति परिवार के सदस्यों के कहने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। आरोप है कि पति ने परिवार से अलग रहने के लिए मायके से एक प्लॉट और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। साधना के अनुसार, 30 मार्च 2026 की शाम करीब छह बजे पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और केवल पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। ससुराल वालों ने कथित तौर पर कहा कि मांग पूरी होने पर ही उन्हें वापस रखा जाएगा। बेटे को भी मायके के बाहर छोड़ा अगले दिन पति अपने नाबालिग बेटे को उनके मायके के बाहर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद सास, ससुर और ननद ने फोन कर धमकी दी कि मायके से मिले सोने-चांदी के जेवर वापस नहीं करेंगे और उन्हें बेच देंगे। साथ ही बच्चे को भी अपने साथ ले जाने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *