![]()
बस्ती में दुबौलिया थाना क्षेत्र में इंडोनेशिया भेजने के नाम पर 38 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सिकटा गांव के रामबली को फर्जी टिकट और वीजा दिया गया। 19 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद दुबौलिया पुलिस ने 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। मुंबई की कंपनी से किया था संपर्क रामबली पुत्र मोल्हर ने इंडोनेशिया जाने के लिए मुंबई की ग्लोबल रिसर्च योर ट्रस्टेड ओवरसीज पार्टनर कंपनी से संपर्क किया था। आरोप है कि कंपनी के हर्ष अवस्थी ने इंडोनेशिया का वीजा और दिल्ली से सिंगापुर होते हुए इंडोनेशिया का टिकट दिलाने की बात कही थी। UPI से भेजे 38 हजार रुपए रामबली के अनुसार, टिकट और वीजा के लिए 38 हजार रुपये तय हुए थे। उन्होंने हर्ष अवस्थी के बताए यूपीआई नंबर पर फोन-पे से पूरी रकम भेज दी। इसके बाद उन्हें फ्लाइट का पीएनआर नंबर भी दिया गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर खुला राज 19 अगस्त को रामबली यात्रा के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। वहां जांच के दौरान पता चला कि टिकट और वीजा फर्जी हैं। इसके बाद उनकी यात्रा नहीं हो सकी। रामबली को तब ठगी का पता चला। पुलिस ने शुरू की जांच रामबली की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने कंपनी और हर्ष अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यूपीआई लेनदेन, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। टिकट और वीजा से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।
Source link
इंडोनेशिया भेजने के नाम पर 38 हजार की ठगी:फर्जी टिकट-वीजा देकर भेजा एयरपोर्ट: दिल्ली पहुंचने पर खुला राज