![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद रक्षाबंधन पर्व पर तीन दिनों तक रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मिल रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए शुक्रवार को फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाएं घंटों से रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रही हैं। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से महिलाओं के हित में सोचते आए हैं। महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर एक अन्य सहयोगी के साथ रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, जिसका वे भरपूर लाभ उठा रही हैं। उन्होंने इस सुविधा को सराहनीय बताया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भाई दूज के पर्व पर भी इसी प्रकार की निशुल्क यात्रा सुविधा लागू की जाए। इससे बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से आ-जा सकेंगी। फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि फर्रुखाबाद डिपो में 124 बसे हैं, जिनमें से 120 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। चार बसों में काम चल रहा है। जो ठीक होकर सड़कों पर आ जाएंगी। करीब 50 बसें दिल्ली जा रही हैं, जिन्हें हरदोई से चलवा रहे हैं। उसके अलावा आगरा हरदोई चलवा रहे हैं, कानपुर हरदोई करवा रहे हैं, हरदोई की सवारियां बहुत निकल रही हैं। बताया कि निशुल्क यात्रा किए जाने से सवारियां अधिक निकल रही हैं। बताया कि सुबह से लेकर अब तक करीब 30 बसें हरदोई भेज चुके हैं। वहीं दिल्ली मार्ग पर 50 गाड़ी फर्रुखाबाद डिपो की ओर 50 गाड़ी अन्य डिपो की जा रही हैं। उसके बाद आगरा और शाहजहांपुर के लिए भी बसें जा रही हैं। बताया कि यहां से अब तक फर्रुखाबाद डिपो सहित विभिन्न डिपो की करीब 300 बसें आवागवन कर चुकी हैं।
Source link
रक्षाबंधन पर फ्री बस सुविधा:फर्रुखाबाद में घंटों इंतजार करना पड़ रहा, खिड़की से बच्चे-बैग अंदर भेज रहे लोग