![]()
मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कव्वाल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति और उनके बेटे समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुजफ्फरनगर जाते समय अनियंत्रित होकर वाहन के सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, कुलदीप पुत्र कंवरपाल अपने परिवार के साथ कार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कव्वाल गांव के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल सूचना मिलते ही कव्वाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ में भर्ती कराया। परिवार में मचा कोहराम हादसे में कुलदीप, उनकी पत्नी राखी और बेटा कुलबीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं, कार में सवार दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
Source link
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत:डिवाइडर से टकराई कार, दंपति समेत तीन लोग गंभीर घायल