गोरखपुर में धूप के साथ बढ़ी उमस:सुबह 30°C तक पहुंचा पारा, शाम तक बारिश के आसार


गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सुबह का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा में नमी अधिक होने की वजह से बाहर निकलने वाले लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि, शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश शाम तक गोरखपुर के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से भी शहर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना हुआ है। एक इलाके में बारिश हो रही है, जबकि दूसरे हिस्से में धूप निकल रही है। इससे पूरे शहर में एक जैसी बारिश नहीं हो पा रही है। 70–90 प्रतिशत तक रहेगी ह्यूमिडिटी शुक्रवार को गोरखपुर में ह्यूमिडिटी यानी हवा में नमी 70 से 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। नमी अधिक होने के कारण तापमान बहुत ज्यादा नहीं होने के बावजूद लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी। धूप निकलने के साथ उमस बढ़ने से दिन में लोगों को परेशानी हो सकती है। अगस्त में औसत से कम बारिश मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगस्त में अब तक गोरखपुर में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश का सिलसिला कुछ इलाकों तक सीमित रहने के कारण पूरे जिले में पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को अभी भी उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। सितंबर में अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम वैज्ञानिकों ने सितंबर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। यदि सितंबर में लगातार बारिश होती है तो गोरखपुर के लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही बारिश की कमी भी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *