![]()
बदायूं में गंगा स्नान के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके तहत भारी वाहनों को कछला और अटैना गंगाघाट की ओर जाने से रोका जा रहा है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह रूट डायवर्जन गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार जैसे वाहनों को उझानी बड़ा बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा। इसी प्रकार, बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को नौशेरा तिराहा, कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर निकाला जाएगा। मुजरिया चौराहे से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सहसवान के कछला रोड से कछला होकर कासगंज की ओर भी सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और सहसवान कछला रोड पर पुलिस और यातायात पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, कछला और अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। गुरुवार रात 8 बजे से ही रूट पर पुलिस बल तैनात कर बैरियर लगाकर डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।
Source link
बदायूं में रूट डायवर्जन लागू:गंगा स्नान के लिए 24 घंटे भारी वाहनों का मार्ग बदला