![]()
देवरिया में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को जिले में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। रुद्रपुर, बरहज और सलेमपुर तहसील क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान मिठाई और दूध के कुल 11 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। रक्षाबंधन पर मिठाई और दूध की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों को गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी गई। ताजी और सुरक्षित मिठाई बेचने के निर्देश अधिकारियों ने मिठाई विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को ताजी मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया। खाद्य पदार्थों को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश भी दिए गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लिए गए सभी 11 नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में गुणवत्ता संबंधी कमी या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
देवरिया में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी:मिठाई और दूध के 11 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा