![]()
बांदा में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। गुरुवार को खाद्य सचल दल ने शहर की विभिन्न मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था जांची। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-1, बांदा के नेतृत्व में की गई। भोला मिष्ठान भंडार से खोया-पनीर के नमूने निरीक्षण के दौरान जेल रोड स्थित भोला मिष्ठान भंडार की जांच की गई। यहां से खोया और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार मौके पर मिठाइयों की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। हालांकि, काउंटर के बाहर रखे मिठाई के स्टॉल को लेकर संचालक को निर्देश दिया गया कि खाद्य पदार्थों को ढककर ही बिक्री के लिए रखा जाए, ताकि धूल और अन्य बाहरी तत्वों से मिठाइयों को सुरक्षित रखा जा सके। मंदिर के आसपास भी जांच खाद्य विभाग की टीम ने महेश्वरी देवी मंदिर के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों समेत शहर के अन्य स्थानों पर भी औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दुकानदारों को दिए निर्देश खाद्य विभाग की टीम ने कारोबारियों को रक्षाबंधन के दौरान सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी या मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बांदा में रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग का छापा:मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोया-पनीर के लिए नमूने