UP Evening Bulletin; Kanpur Plane Crash

.

आज की सबसे बड़ी खबर कानपुर में ट्रेनिंग विमान के क्रैश होने और पायलट सहित 2 की मौत को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव के लखनऊ में रक्षा बंधन मनाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- कानपुर में विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत, प्लेन में अचानक धमाका हुआ

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। विमान गुरुवार सुबह उड़ान भरने के महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में जा गिरा। विमान करीब 200-250 फीट ऊपर था। तभी अचानक हवा में डगमगाया और क्षतिग्रस्त हो गया। नीचे गिरते ही पूरा विमान टूटकर बिखर गया। पुर्जे दूर तक बिखर गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी। पूरी खबर पढ़ें

2- अखिलेश ने राखी बंधवाई, शगुन में लिफाफे दिए, JPNIC को लीज पर देने पर भड़के

अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में रक्षाबंधन मनाया। 100 से अधिक महिलाओं- युवतियों ने उन्हें राखी बांधी। इनमें कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं। अखिलेश ने उनको शगुन का लिफाफा दिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर भाजपा पर तंज कसा। कहा- बीजेपी वालों का बस चले तो बीजेपी को भी बेच दें। कोई खरीदार नहीं मिल रहा। पूरी खबर पढ़ें

3- एयर चीफ मार्शल पत्नी के साथ गोरखपुर पहुंचे, छात्रों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक्शन दिखाया

गोरखपुर के माथाबारी गांव में एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पत्नी सरिता के साथ पहुंचे। सरस्वती गुरुकुल में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। छात्रों ने पहलगाम हमला और सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मंचन किया। भारत माता के जयकारे लगे। एयर चीफ मार्शल ने कहा- आप बच्चों को सबसे पहले अच्छा इंसान बनाएं। अच्छा इंसान बनेंगे तो जो भी काम करेंगे अच्छा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

4- मंत्री ने 18 कॉल किए, एटा डीएम ने फोन नहीं उठाया, गुस्से में लिया बुके

एटा के डीएम ने 18 बार कॉल करने पर भी महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाया। इस पर मंत्री भड़क गईं। उन्होंने डीएम अरविंद सिंह से नाराजगी जताते हुए कहा- गलत बात है। यह नहीं चलेगा। आपको फोन उठाना चाहिए। इतना ही नहीं, नाराज मंत्री ने कार्यक्रम में डीएम की ओर से दिए जाने वाला बुके को भी गुस्से में लिया। गुरुवार को वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें

5- नारायणी नदी में आईं हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली

नेपाल में बाढ़ से यूपी में हाई अलर्ट है। महाराजगंज- कुशीनगर के कुछ गांवों से लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने की सलाह दी जा रही। बदायूं में एक मकान गंगा में समा गया। ललितपुर में नहा रहा युवक तेज बहाव में बहा। महराजगंज में गंडक नदी से 3 शवों को बाहर निकाला गया। कुशीनगर में नारायणी में हजारों क्विंटल लड़कियां बहकर आई। युवक को 50 Kg मछली मिली। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV, जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं

शामली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह जानेमाने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम जिम से बाहर अंकित पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। उनके सिर और पेट में 5 गोलियां लगीं। वारदात से जुड़ा CCTV भी सामने आया है। इस बीच, हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नामक गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पूरी खबर पढ़ें

7- कानपुर एसपी ऑफिस की छत से सिपाही कूदा, लिखा- अफसर सुसाइड को मजबूर कर रहे

कानपुर देहात में सिपाही ने एसपी ऑफिस की छत से छलांग लगा दी। उसके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कूदने से 16 घंटे पहले सिपाही ने अपने ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था, ‘आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं, अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।’ हालांकि, एएसपी का कहना है कि सिपाही छत से झांकते समय नीचे गिर गया। पूरी खबर पढ़ें

8- गाजीपुर में मां ने 2 बेटों को रॉड से पीटकर मार डाला; 9 साल की बेटी ने खोला राज

गाजीपुर में एक मां ने 14 साल और 12 साल के अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर दी। एक-एक कर दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसा और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। बच्चों की चीख पड़ोसियों को सुनाई न दे, इसलिए तेज आवाज में भक्ति गीत बजा दिया। 9 साल की बेटी ने भाइयों को मारते देख लिया। मां ने जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया। बेटी ने खोला राज। पूरी खबर पढ़ें

9- योगी ने यूपी स्टार्टअप नीति का शुभारंभ किया, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ बांटे

सीएम योगी ने गुरुवार को यूपी स्टार्टअप नीति-2026 का शुभारंभ किया। राज्य के 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ दिए तो 9 इनक्यूबेटर्स को भी 1.79 करोड़ बांटे। ये नए स्टार्टअप्स को शुरू करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा- ‘कभी खराब कानून-व्यवस्था, दंगे और गड्ढों वाली सड़कों के लिए पहचाने जाने वाला यूपी आज देश के बड़े स्टार्टअप हब के तौर पर आगे बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें

10- सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। 20 यात्री घायल हुए। 5 गंभीर हैं। गुरुवार तड़के ड्राइवर को पेशाब लगी तो एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस उसने रोक दी। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4-5 फीट बस पिचक गई। पूरी खबर पढ़ें

11- वाराणसी स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाने पर आप प्रवक्ता गिरफ्तार, वीडियो एक्स पर डाला था

वारणसी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया। “स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत एक बंद पड़े सरकारी स्कूल का वीडियो बनाकर एक्स पर डालने पर कार्रवाई की गई है। आदमपुर थाने में प्रधानाध्यापक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रधानाध्यापक ने बताया- स्कूल बंद नहीं है। 2023 में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

12- नोएडा में महिला बोली- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने हाईवोल्टेड ड्रामा किया। करीब चार मिनट तक उसने सोसाइटी के मेन गेट पर जमकर गाली-गलौज किया। महिला डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने को लेकर नाराज थी। सामने आए वीडियो में महिला, गार्ड से कह रही है- तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी। महिला, गार्डों को लात से मारने की कोशिश भी करती नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें

13- आगरा में भाजपा विधायक भड़के, गांववालों से बोले- आंख क्यों निकाल रहा

आगरा के फतेहाबाद में शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा ग्रामीणों पर भड़क गए। बुधवार को विधायक चाचीपुरा खंडेर के ठार रामदास गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने खराब सड़क की समस्या बताई तो विधायक नाराज हो गए। कहा- आंखें क्यों निकाल रहा है। दिमाग खराब हो गया है। ज्यादा कहेगा तो ठीक कर दूंगा। जीभ चलाएगा। शर्म नहीं आती। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल, रात में 2 घंटे परेशान रहे बिजलीकर्मी

गोरखपुर में पति-पत्नी के विवाद में इलाके के 1000 से अधिक घरों की बिजली करीब 2 घंटे तक गुल रही। दरअसल, दोनों झगड़ा करने के दौरान एक दूसरे के कपड़े बाहर फेंक रहे थे। कपड़े जाकर बाहर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार पर फंस जा रहे थे। इससे बिजली ट्रिप कर गई। रात में करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशा। फिर कपड़े हटाए गए।

कल क्या रहेगा खास…

15- रक्षा बंधन पर फ्री बस यात्रा

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों एवं सिटी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त को रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.