सीतापुर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर:साथी मोहित मिश्रा पर गोली मारने का आरोप, लखनऊ रेफर


सीतापुर में शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे मामूली कहासुनी के बाद एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। गोली लगने से शास्त्री नगर निवासी किशन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात कैंचीपुल पर सब्जी मंडी के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, किशन मिश्रा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार को वह घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कैंचीपुल पर सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने किशन मिश्रा पर गोली चला दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मोहित मिश्रा उर्फ मंगल पर गोली मारने का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने मोहित मिश्रा उर्फ मंगल पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस घायल किशन मिश्रा के बयान दर्ज कर विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *